फिलीपींस में भूकंप लाया तबाही, 60 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

Summary :

Philippines Earthquake: फिलीपींस में मंगलवार-बुधवार की रात 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे भारी तबाही हुई। भूकंप में कम से कम  60 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए। समाचार एजेंसी के मुताबिक, घरों और इमारतों की दीवारें ढह गईं और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देश के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र बोगो शहर से करीब 17 किलोमीटर दूर था। Philippines Earthquake: बढ़ सकती है मृतको की संख्या अधिकारियों ने जारी बचाव प्रयासों और आशंकाओं के बीच कि संख्या और बढ़ सकती है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, स्थानीय…

Philippines Earthquake: फिलीपींस में मंगलवार-बुधवार की रात 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे भारी तबाही हुई। भूकंप में कम से कम  60 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए। समाचार एजेंसी के मुताबिक, घरों और इमारतों की दीवारें ढह गईं और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देश के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र बोगो शहर से करीब 17 किलोमीटर दूर था।

Philippines Earthquake: बढ़ सकती है मृतको की संख्या

अधिकारियों ने जारी बचाव प्रयासों और आशंकाओं के बीच कि संख्या और बढ़ सकती है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समाचार पत्र सनस्टार सेबू ने प्रांतीय सूचना कार्यालय का हवाला देते हुए बताया कि भूकंप के केंद्र बोगो शहर में 13 लोग मारे गए, जबकि उत्तरी सेबू के सैन रेमिगियो शहर में चार अन्य की मौत हो गई। सेबू में मेडेलिन की नगरपालिका ने कम से कम एक मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना दी, साथ ही दो पुलों को भी नुकसान पहुंचा।

Philippines Earthquake
Philippines Earthquake

Earthquake News: मंगलवार रात को आया भूकंप

सनस्टार सेबू ने कहा कि भूकंप के पीड़ित सेबू प्रांतीय अस्पताल (बोगो सिटी) में लगातार आ रहे हैं, जिससे चिकित्सा कर्मचारियों पर दबाव बढ़ रहा है। फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने शुरुआत में बताया था कि मंगलवार रात स्थानीय समयानुसार 9:59 बजे सेबू प्रांत में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। बाद में संस्थान ने तीव्रता को संशोधित कर 6.9 कर दिया और बताया कि भूकंप बोगो शहर से लगभग 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, 5 किलोमीटर की गहराई पर आया।

Philippines News: मध्य फिलीपींस में तबाही

मध्य फिलीपींस के कई पड़ोसी प्रांतों के साथ-साथ दक्षिणी फिलीपींस के कुछ क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई गांवों की सड़कों को भी नुकसान पहुंचा। भूकंप के कारण बिजली के तार टूट गए, जिससे सेबू और आसपास के मध्य द्वीपों में बिजली गुल हो गई। हालांकि, फिलीपींस के राष्ट्रीय ग्रिड निगम ने एक अद्यतन परामर्श में कहा कि सेबू और चार अन्य प्रमुख मध्य द्वीपों में आधी रात के तुरंत बाद बिजली बहाल कर दी गई। फिलीपींस प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” क्षेत्र में स्थित है, जो भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि के लिए प्रवण क्षेत्र है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल में भर्ती, बेंगलुरु में चल रहा इलाज

Neha Singh