Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

टीम India की प्रैक्टिस जर्सी के रंग पर भड़कीं Mamata Banerjee

Summary :

West Bengal: टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठा दिए हैं और बीजेपी का नाम लिए बिना कहा है कि जर्सी का भगवा रंग उनका एजेंडा है। बता दें ममता ने बीजेपी नेताओं के बारे में कहा कि ये लोग सिर्फ विज्ञापन से ही कुछ पा सकते हैं। चुनाव के दौरान दंगे कराते हैं। टीम India की प्रैक्टिस जर्सी के रंग पर भड़कीं Mamata आपको बता दें ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में जगधात्री पूजा का उद्घाटन किया और इस दौरान ये बातें कहीं।हैरान करने वाली बात ये है कि जिस…

West Bengal: टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठा दिए हैं और बीजेपी का नाम लिए बिना कहा है कि जर्सी का भगवा रंग उनका एजेंडा है। बता दें ममता ने बीजेपी नेताओं के बारे में कहा कि ये लोग सिर्फ विज्ञापन से ही कुछ पा सकते हैं। चुनाव के दौरान दंगे कराते हैं।
टीम India की प्रैक्टिस जर्सी के रंग पर भड़कीं Mamata
आपको बता दें ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में जगधात्री पूजा का उद्घाटन किया और इस दौरान ये बातें कहीं।हैरान करने वाली बात ये है कि जिस जर्सी पर ममता बनर्जी सवाल उठा रही हैं वो टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी नहीं है। सिर्फ प्रैक्टिस के लिए दी गई जर्सी है।
19 नवंबर को अहमदाबाद में होने वाला है मुकाबला
दरअसल, 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला होना है। टीम इंडिया के साथ पूरे देश का जोश हाई है। यहां पर वायुसेना ने प्रैक्टिस की। अहमदाबाद के जिस स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाना है वहां पर तैयारी पूरी हो चुकी है, लेकिन ममता बनर्जी को सिर्फ प्रैक्टिस जर्सी के रंग पर ऐतराज है।
इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 20 साल पुराना हिसाब करेगी चुकता
बता दें टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 20 साल पुराना हिसाब चुकाएगी। 2003 के वनडे वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। पर आंकड़ों की मानें तो 2023 में टीम इंडिया जीत सकती है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 का मुकाबला बहुत कुछ 2003 के वर्ल्डकप से मिलता-जुलता है और अहमदाबाद में 20 साल पुरानी हार का हिसाब-किताब होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner