Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Telangana विधानसभा चुनाव के लिए BJP का घोषणापत्र जारी करेंगे Amit Shah

Summary :

Telangana: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तेलंगाना यात्रा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे।घोषणापत्र जारी करने के बाद शाह गडवाल, नलगोंडा और वारंगल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।पार्टी सूत्रों ने कहा, ”अमित शाह पूर्वाह्न 10 बजे घोषणापत्र जारी करने के बाद रैलियों के लिए रवाना हो जाएंगे।” BJP का घोषणापत्र जारी करेंगे अमित शाह आपको बता दें 30 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान तेज करने की उम्मीद है और आने वाले दिनों में कई केंद्रीय मंत्री रैलियों में भाग लेंगे।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना…

Telangana: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तेलंगाना यात्रा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे।घोषणापत्र जारी करने के बाद शाह गडवाल, नलगोंडा और वारंगल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।पार्टी सूत्रों ने कहा, ”अमित शाह पूर्वाह्न 10 बजे घोषणापत्र जारी करने के बाद रैलियों के लिए रवाना हो जाएंगे।”
BJP का घोषणापत्र जारी करेंगे अमित शाह
आपको बता दें 30 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान तेज करने की उम्मीद है और आने वाले दिनों में कई केंद्रीय मंत्री रैलियों में भाग लेंगे।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी. किशन रेड्डी ने पहले कहा था कि राज्य इकाई ने पार्टी आलाकमान से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में चार रैलियों को संबोधित करें और हम प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।सत्तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस पहले ही अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री विभिन्न जिलों में चुनावी जनसभाओं में होंगे शामिल
इसके साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा अब तेलंगाना में चुनाव प्रचार अभियान तेज कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई केंद्रीय मंत्री राज्य के विभिन्न जिलों में चुनावी जनसभाओं में शामिल होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner