‘अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र…’ PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने जन्मदिन पर दी उस मुख्यमंत्री को बधाई, जो बुरे वक्त के साथियों को नहीं भूलतीं

Summary :

Mamata Banerjee Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। PM Modi Wishes Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने दी बधाई प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता को शुभकामना देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।” Birthday wishes to West Bengal Chief Minister Mamata Didi. I pray for her…

Mamata Banerjee Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

PM Modi Wishes Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता को शुभकामना देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।”

PM Modi News: ओम बिरला ने ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पोस्ट में लिखा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, मंगलमय जीवन तथा दीर्घायु की कामना है।”

सपा ने कहा ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखे

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “ऊर्जावान, संघर्षशील, जनप्रिय नेता, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्षा एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आदरणीय ममता बनर्जी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु प्रदान करे।”

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा सबसे लोकप्रिय नेता

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सबसे लोकप्रिय, बेहतरीन परफॉर्मर, एक सशक्त महिला, साहसी, बंगाल की शेरनी, ‘ममता माई’ जो हमेशा जीतती हैं, माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप पर हमेशा खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य की भरपूर कृपा बनी रहे।”

Mamata Banerjee Birthday: सीएम ममता से जुड़ी कुछ रोचक बातें

ममता बनर्जी वेस्ट बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय तृणमूल वह कांग्रेस पार्टी की एक जानी-मानी नेता हैं। उनका जन्म कोलकाता में एक मिडिल-क्लास परिवार में हुआ था। उन्होंने कॉलेज के समय ही एक्टिव पॉलिटिक्स में कदम रखा। वह अपनी जवानी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं और 1984 में जादवपुर से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता। वे 2011 में और 2016 में भी अधिक बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल की मुखिया चुनी गईं।

Mamata Banerjee को प्रकृति से बेहद लगाव है। उनके पास जब भी समय होता है तो वो हिमालय की ओर निकल जाती है।

सीएम ममता को संगीत से भी अधिक लगाव है। इसीलिए इन्होंने कोलकाता में ट्रैफिक लाइट पर रवींद्र संगीत, टैगोर के गीत पेश किया।

बुरे दिनों में साथ देने वालों को सीएम ममता हमेशा याद रखती हैं।

सीएम ममता एक लेखिका भी है। इतना ही नहीं वो एक अच्छी चित्रकार भी हैं।

ममता बनर्जी को बंगाली लोक संस्कृति बेहद पंसद है।

बंगाल की सीएम तकनीक प्रेमी हैं। अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए वो अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

यह भी पढ़ें: जेल में ही रहेंगे दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली जमानत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।