सीएम ममता बनर्जी मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन: बिप्लब कुमार देब

Summary :

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। जहां भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता पाने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाल रही है तो वहीं टीएमसी का दावा है कि भाजपा भले ही कितनी भी कोशिश करे ले, यहां दाल नहीं गलने वाली है। भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। नई दिल्ली में भाजपा सांसद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीएम…

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। जहां भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता पाने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाल रही है तो वहीं टीएमसी का दावा है कि भाजपा भले ही कितनी भी कोशिश करे ले, यहां दाल नहीं गलने वाली है।

भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन हैं।

नई दिल्ली में भाजपा सांसद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीएम ममता बनर्जी के मन की बात गुस्से में बाहर आ गई है। वह बंगाल में हिंदुओं को सेकंड-क्लास नागरिक मानती हैं।

उन्होंने बताया कि सीएम कैसे कह सकती हैं कि मुसलमान समाज को इकट्ठा होकर पड़ेगा तो एक सेकंड में खत्म हो जाएगा। पश्चिम बंगाल को ग्रेटर बांग्लादेश बनाने का सपना उनके मुंह से निकला है, मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। बंगाल के लोगों से कहना चाहता हूं कि इनका असली चेहरा देखिए। चुनाव हार रही हैं तो हिंदुओं को धमकाया जा रहा है।

भाजपा सांसद ने कहा कि हम लोग घुसपैठिये के खिलाफ हैं और बार-बार यह कहते हैं कि भारत में रहने का अधिकार यहां के नागरिक का है न कि बाहरी लोगों का। अगर भाजपा बंगाल से घुसपैठियों को हटाने की बात करती है तो टीएमसी को मिर्ची क्यों लगती है? देश में सभी धर्म के लोगों को रहने का अधिकार है, लेकिन घुसपैठियों को रहने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने अमेरिका का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अमेरिका में भी कोई घुसपैठ करता है तो अमेरिका उसे बाहर करता है। दूसरे देश भी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ है कि सीएम ममता बनर्जी का असली रूप सामने आ गया है। अभी हाल ही में वह एसआईआर के खिलाफ धरने पर बैठी थीं। यह सिर्फ एक नाटक था। मालूम हुआ कि धरना भी समाप्त हो गया है। मुझे लगता है कि उनके पास कोई काम नहीं है, इसीलिए धरने पर बैठ जाती हैं।

बिप्लब कुमार देब ने बंगाल के मुसलमानों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन है तो वह ममता बनर्जी हैं। वह खुद तो डूबेगी, साथ में मुसलमानों को लेकर भी डूबेगी।

–आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.