“मैं माफी मांगती हूं…”, मेसी के इवेंट में तोड़फोड़ पर CM ममता का पोस्ट; 12000 का टिकट खरीदा लेकिन चेहरा तक नहीं देख पाए…’ फैंस ने लगाए कई आरोप

Summary :

Mamata Banerjee Reaction On Kolkata Stampede: दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के पहले चरण में शनिवार को कोलकाता पहुंचे। साल्ट लेक स्टेडियम में उनका कार्यक्रम था। मेसी की झलक पाने के लिए स्टेडियम में हजारों फैंस ने घंटों इंतजार किया। मेसी 10 मिनट के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे। स्टेडियम में मौजूद फैंस उन्हें देख नहीं पाए और उनके जाने के बाद भारी बवाल किया और स्टेडियम में तोड़फोड़ की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यक्रम के दौरान हुए कुप्रबंधन के लिए फैंस से माफी मांगी है। Mamata Banerjee Reaction: मुख्यमंत्री ममता ने मांगी…

Mamata Banerjee Reaction On Kolkata Stampede: दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के पहले चरण में शनिवार को कोलकाता पहुंचे। साल्ट लेक स्टेडियम में उनका कार्यक्रम था। मेसी की झलक पाने के लिए स्टेडियम में हजारों फैंस ने घंटों इंतजार किया। मेसी 10 मिनट के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे। स्टेडियम में मौजूद फैंस उन्हें देख नहीं पाए और उनके जाने के बाद भारी बवाल किया और स्टेडियम में तोड़फोड़ की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यक्रम के दौरान हुए कुप्रबंधन के लिए फैंस से माफी मांगी है।

Mamata Banerjee Reaction: मुख्यमंत्री ममता ने मांगी माफ़ी, लिखा – मैं बहुत परेशान और हैरान हूं

Mamata Banerjee
Mamata Banerjee

ममता बनर्जी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज साल्ट लेक स्टेडियम में जो कुप्रबंधन हुआ, उससे मैं बहुत परेशान और हैरान हूं। मैं हजारों खेल प्रेमियों और फैंस के साथ इवेंट में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थी। फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे। मैं इस खराब घटना के लिए लियोनेल मेसी के साथ-साथ उनके फैंस और सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं।”

Mamata Banerjee Reaction On Kolkata Stampede: उन्होंने लिखा

उन्होंने लिखा, “मैं सेवानिवृत्त जज आशिम कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बना रही हूं, जिसमें मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग के सदस्य होंगे। कमेटी इस घटना की डिटेल में जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय बताएगी। एक बार फिर, मैं सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं।”

Lionel Messi in India: सुबह 3 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे मेसी

GOAT India Tour
GOAT India Tour

लियोनल मेसी शनिवार सुबह करीब 3 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। साल्ट लेक स्टेडियम में उनका कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था और लगभग 45 मिनट तक था। उन्हें देखने के लिए फैंस सिर्फ कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों से भी पहुंचे थे।

Lionel Andres Messi: फैंस मेसी की झलक नहीं पाने से हुए आगबबूला

फैंस ने स्टेडियम में मेसी के आने का कई घंटे तक इंतजार किया, लेकिन फुटबॉल स्टार सिर्फ 10 मिनट के लिए ही स्टेडियम में आए। इस दौरान वह आयोजकों और अन्यों से घिरे रहे। ऐसे में अधिकांश फैंस उन्हें ठीक से देख तक नहीं पाए। इसलिए मेसी के स्टेडियम से निकलते ही फैंस ने भारी बवाल किया और स्टेडियम में तोड़-फोड़ की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फैन्स ने मिसमैनेजमेंट का आरोप लगाते हुए कहा, ‘मेस्सी के आसपास सिर्फ नेता और अभिनेता ही थे… फिर हमें क्यों बुलाया गया… हमें 12 हजार का टिकट मिला, लेकिन हम उनका चेहरा तक नहीं देख पाए…’

ALSO READ: 14 साल बाद भारत पहुंचे दिग्गज फुटबॉलर मेसी, कोलकाता एयरपोर्ट पर दिखी फैंस की दीवानगी; गिने-चुने लोगों से होगी मुलाकात

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।