अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले मणिशंकर अय्यर बोले – NRC पर मोदी-शाह में मतभेद

Summary :

अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान में भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा कर एकबार फिर आलोचनाओं को दावत दे दी है।

अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान में भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा कर एकबार फिर आलोचनाओं को दावत दे दी है।
दरअसल, उन्होंने वहां ऐसा दावा किया कि एनपीआर और एनआरसी के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच मतभेद हैं। 
आपको बता दे कि मणिशंकर अय्यर ने कहा कि यह जोड़ी देश में हिंदुत्व का चेहरा है। मुझे लगता है कि हमने कई चीजें होते देखी हैं, जो लोग मुझे पसंद करते हैं उन्हें लगेगा कि ये चीजें अंतरराष्ट्रीय रूप से सही नहीं है और मेरे ख्याल से मोदी इसे आसानी से जारी रख सकते हैं। 
मणिशंकर अय्यर सोमवार को पाकिस्तान के लाहौर में एक कार्यक्रम में थे। जिसमें पत्रकार नजम सेठी भी मौजूद थे।
आगे मणिशंकर अय्यर ने कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर(एनपीआर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी नहीं माना कि यह एनआरसी का उत्तराधिकारी है। 
संसद में गृह मंत्री ने कहा था कि एनपीआर एनआरसी का ही रूप होगा। वास्तविक रूप से एनपीआर ही एनआरसी है।

Shera Rajput