इंटरनेट सेवा बंद
मणिपुर में स्थिति खराब होती दिख रही हैं, स्थिति को देखते हुए अमित शाह ने महाराष्ट्र के विदर्भ की रैलियां रद्द कर दीं व नागपुर से दिल्ली वापस आ गए , जबकि CRPF के महानिदेशक अनिल दयाल को मणिपुर भेज दिया ये कदम मणिपुर में सुरक्षा और हिंसा को देखते हुए उठाया गया।
वही मणिपुर के कुछ जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी, मणिपुर में स्थिति फिर से चिंता जनक और बिगड़ती दिख रही हैं, सीआरपीएफ कैंप पर उग्रवादियों के हमले के बाद राज्य में संघर्ष तेज़ हो गया है,हाई कोर्ट के निर्णय के बाद राज्य की स्थिति लगातार मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय तनाव बना हुआ हैं।

दरअसल जिरीबाम जिले की एक नदी से 6 लापता व्यक्तियों के शवों के मिलने के कुछ घंटे बाद ही राज्य में हिंसा भड़क गई,कीच प्रदर्शक शनिवार को तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घरों पर हमला करे दिया, स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने छः जिलों में कर्फ्यू लगा दिया, सूत्रों से पता चला की हालत बेकाबू होते नजर आ रहे हैं।
कुछ दिन पहले मणिपुर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में कम से कम 11 हथियारबंद कुकी उग्रवादियों को मार गिराया था, जो जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए थे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



