राष्ट्रीय जनता दल(राजद)अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की निंदा करते हुए कहा उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। श्री यादव ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री अक्सर कांग्रेस पार्टी पर हमले के लिए खराब भाषा का इस्तेमाल करते हैं बावजूद इसके कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है वह उसकी निंदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि श्री अय्यर की दिमागी हालत ठीक नहीं है इसलिए उन्होंने इस तरह का बयान दे दिया है। राजद प्रमुख ने कहा कि राजनीति में भाषा संयमित होनी चाहिए और किसी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राजनीति में चाहे कोई भी हो यदि अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता है तो सभी को उसकी निंदा होनी चाहिए। श्री यादव ने इसी बीच माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर ट्वीट भी किया, जिसमें किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा,‘‘इस देश में राजनीतिक मर्यादा, भाषा और व्याकरण को सिर्फ और सिर्फ एक व्यक्ति ने तार-तार एवं तहस-नहस किया है।’’
लालू ने हजरत पीर शाहिद सफदर मुराद साह के आस्ताने पर दी हाजरी : आज शाम राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद ने हजऱत पीर शाहिद सफ़दर मुराद साह के आस्ताने पर हाजऱी दी और अकीदतए एहतराम के साथ उनके आस्ताने पर फूल एवम चादर पेश की तथा देश, दुनियां, अपने प्रदेश बिहार मे अमन-चैन और शांति, देश वसियों के बीच प्रेम भाईचार का रिश्ता हमेशा बना रहे के लिये ईश्वर से प्राथना की।
श्री प्रसाद ने प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि हजऱत मुराद साह पहुंचे हुए संत, सूफी थे, उनके दरबार मे जो आता है उसकी मुराद पूरी होती है। कोई खाली हाथ नही जाता है।
हिन्दु, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी सामान रूप से इस दरबार मे आस्था रखते हैं। यहां आकर मन्नतें मांगते हैं। खोदा की किरपा होती है और वे अपनी मुराद ले कर लौटते हैं। जो लोग यहां पर आए हैं और मुरादें मांगी है। ईश्वर उनकी मुराद को पूरी करें, ये मेरी दुआ है।
एक प्रश्न के उत्तर में श्री प्रसाद ने कहा कि मैं ने यह मुराद मांगी है कि ईस्वर हमे इतना सामर्थ दे कि हम समाज के गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यकों, अभिवंचितों के हित की लड़ाई लड़ सकें। समाज के सभी वर्ग तबकों को न्याय दिला सकें। देश मे कोई जुल्म, अन्याय करने का साहस न कर सके। इस अवसर पर सुन्नी वक्फ बोड के अध्यक्ष मोहमद इरसदुल्लाह, इमाम हाई कोर्ट मस्जिद सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



