“साउंड बंद करोगे या दूसरे तरीके से मानोगे”…नए साल के जश्न में मनकीरत औलख ने भरे मंच से दी धमकी

Summary :

Mankirt Aulakh in New Year: साल 2025 की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए आयोजित एक सांस्कृतिक महासंगम बताया जा रहा था, वह विवादों और गायक की बदतमीजी की भेंट चढ़ गया। पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने भरे मंच से तकनीकी कर्मियों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, उसने न केवल शो का मज़ा किरकिरा किया बल्कि कलाकारों के अहंकार पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। Mankirt Aulakh in New Year: मंच से दी खुली धमकी कार्यक्रम के दौरान जब हजारों की भीड़ संगीत के जश्न में डूबी थी, तभी साउंड सिस्टम में आई मामूली तकनीकी…

Mankirt Aulakh in New Year: साल 2025 की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए आयोजित एक सांस्कृतिक महासंगम बताया जा रहा था, वह विवादों और गायक की बदतमीजी की भेंट चढ़ गया। पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने भरे मंच से तकनीकी कर्मियों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, उसने न केवल शो का मज़ा किरकिरा किया बल्कि कलाकारों के अहंकार पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Mankirt Aulakh in New Year: मंच से दी खुली धमकी

Mankirt Aulakh in New Year
Mankirt Aulakh in New Year

कार्यक्रम के दौरान जब हजारों की भीड़ संगीत के जश्न में डूबी थी, तभी साउंड सिस्टम में आई मामूली तकनीकी खराबी पर मनकीरत औलख अपना आपा खो बैठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनकीरत ने भरी महफिल में डीजे और साउंड ऑपरेटर को धमकाते हुए कहा कि साउंड बंद करोगे या दूसरे तरीके से मानोगे? मंच से दी गई इस सीधी धमकी और उनके चेहरे पर झलकता अहंकार वहां मौजूद दर्शकों के लिए भी चौंकाने वाला था। एक कलाकार, जिससे शालीनता की उम्मीद की जाती है, उसका यह हिंसक और धमकाने वाला लहजा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Mankirt Aulakh News: जश्न के माहौल में घुला कड़वाहट का ज़हर

शो में मुख्य आकर्षण रहे मनकीरत औलख की इस बयान ने पूरे इवेंट की चमक फीकी कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद लोग गायक की आलोचना कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि एक प्रोफेशनल कलाकार को अपनी टीम या वेंडर्स के साथ इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता। दूसरे तरीके से मानने जैसी धमकियां गायक की अहंकारी मानसिकता और ‘गैंगस्टर कल्चर’ के प्रभाव को दर्शाती हैं।

Punjabi Music Industry: सांस्कृतिक पतन की ओर इशारा?

Mankirt Aulakh in New Year
Mankirt Aulakh in New Year

पंजाबी संगीत को वैश्विक मंच पर ले जाने का दावा करने वाले इन सितारों का ऐसा व्यवहार युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। जहाँ एक ओर आयोजक इसे ऐतिहासिक शाम बता रहे थे, वहीं दूसरी ओर मनकीरत की इस बदसलूकी ने इसे ‘विवादों की शाम’ बना दिया। इवेंट में मौजूद कई परिवारों ने इस व्यवहार को असुरक्षित और असहज महसूस कराया।

ALSO READ: नए साल की पूर्व संध्या पर पंजाबी म्यूज़िक का महासंगम, “द फाइनल वर्स” बनेगा 2025 की सबसे यादगार संगीतमय शाम

Pankhil Verma