CM योगी समेत कई नेताओं ने जताया गोपाल टंडन के निधन पर दुख

Summary :

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का निधन हो गया है। जिसको लेकर पूरा देश आज शोक मना रहा है। जहां CM योगी से लेकर देश के रक्षा मंत्री काफी दुःख जाता रहे हैं। जी हाँ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री समेत अनेक राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की जानकारी आशुतोष टंडन के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी दी गई। मध्यप्रदेश व बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं  गोपाल टंडन जहां साइट पर लिखा गया कि गोपाल भइया हम सबको छोड़ कर चले…

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का निधन हो गया है। जिसको लेकर पूरा देश आज शोक मना रहा है। जहां CM योगी से लेकर देश के रक्षा मंत्री काफी दुःख जाता रहे हैं। जी हाँ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री समेत अनेक राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की जानकारी आशुतोष टंडन के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी दी गई।

मध्यप्रदेश व बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं  गोपाल टंडन

जहां साइट पर लिखा गया कि गोपाल भइया हम सबको छोड़ कर चले गये। आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश व बिहार के राज्यपाल रहे स्वर्गीय लालजी टंडन के पुत्र थे। लालजी टंडन यूपी में भाजपा के प्रमुख स्तंभ व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मित्र व सहयोगी थे। उनके निधन पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ।

CM योगी ने जताया दुःख

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के ज़रिये एक पोस्ट कर गोपाल टंडन के प्रति अपना दुःख जताया है।  जहां उन्होंने कहा की “उ.प्र. सरकार के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ (पूर्व) के विधायक, श्री आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’ का निधन अत्यंत दुःखद है।एक जनप्रिय, कर्मठ, जुझारू राजनेता के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team