उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद के होली खेलने वाले बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी की प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल, मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जिन्हें रंग से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं। मंत्री के इस बयान की मौलाना शहाबुद्दीन ने निंदा की है।
मौलाना ने कहा कि किसी भी मंत्री को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए और मंत्री को समाज में नफरत पैदा करने के लिए ऐसे बयान देने का अधिकार नहीं है।
मौलाना ने आगे कहा, "जब मंत्री जी ने शपथ ली थी, तब उन्होंने इस बात की कसम नहीं खाई थी कि जिन्हें रंगों से परहेज है, उन्हें देश छोड़ देना पड़ेगा। उन्होंने इस बात की शपथ ली थी कि सबके साथ न्याय होगा और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।" उन्होंने सवाल किया कि मंत्री जी बताएं कि 30 करोड़ मुसलमान देश छोड़कर कहां जाएं।
Bernard Star के चारों ओर चार छोटे ग्रहों की खोज, वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि
मौलाना ने कहा कि अब मंत्री जी शपथ के खिलाफ काम कर रहे हैं, जो बात उन्हें शोभा नहीं देती है। उन्होंने पूछा कि क्या मंत्री जी इस तरह के बयान से देश में फसाद कराना चाहते हैं। क्या वह लोगों के बीच नफरत का जहर घोलना चाहते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की और कहा कि ऐसे लोगों को मंत्री पद से हटा देना चाहिए।
इससे पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि रमजान का पाक महीना चल रहा है। साथ ही होली की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र की तालीम देता है। अल्लाह ने कुरान शरीफ में फरमाया है कि खुदा सब्र करने वालों के साथ है। हमारे नबी ने हदीस शरीफ में फरमाया है, "अच्छा मुसलमान वो है जिसके हाथ से, पैर से, जुबान से किसी दूसरे को कोई तकलीफ न हो।" मैं अपील करता हूं कि मुसलमान इन तमाम चीजों पर अमल करें।


Download Android App
Download iOS App



