बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को केन्द्र सरकार से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े जांच उपकरण विदेश से मंगाते समय पूरी सावधानी बरतें । उन्होंने केंद्र सरकार से जांच से जुड़े उपकरणों को मंगाने में सावधानी बरतने की मांग करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई किसी भी प्रकार से कमजोर नही पड़नी चाहिए।
2. अतः केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार को भी उससे सबक सीखकर कोरोना बीमारी की विशेषकर जाँच से जुड़ी टेस्टिंग उपकरणों आदि को विदेशों से मंगाते समय जरूर पूरी-पूरी सावधानी बरतनी चाहिये ताकि कोरोना प्रकोप से लड़ाई किसी भी प्रकार कमजोर न पड़े। बी.एस.पी. की यह माँग व अपील भी है।
— Mayawati (@Mayawati) April 28, 2020
मायावती ने कांग्रेस शासनकाल के दौरान नयी दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के लिए विदेश से मंगाये गये सामान में भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा कि ”जैसा कि विदित है कि केन्द्र में कांग्रेस के राज में हुए दिल्ली कामनवेल्थ गेम्स की तैयारी में खासकर विदेशों से मंगाये गये सामान में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ था। साथ ही गरीब दलितों के कल्याण हेतु स्पेशल कम्पोनेट प्लान का भी पैसा डाइवर्ट करके इसी पर अनुचित तौर पर खर्च कर दिया गया था।”
गैर-कोविड इलाज वाले क्षेत्रों में स्वास्थकर्मियों को PPE किट्स उपलब्ध कराए केंद्र : SC
उन्होंने कहा कि ”अतः केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार को सबक सीखकर कोरोना बीमारी की विशेषकर जांच से जुड़े टेस्टिंग उपकरणों आदि को विदेशों से मंगाते समय जरूर पूरी-पूरी सावधानी बरतनी चाहिये ताकि कोरोना प्रकोप से लड़ाई किसी भी प्रकार कमजोर न पड़े। बीएसपी की यह माँग व अपील भी है।’’ मायावती का यह बयान कोविड-19 से निपटने के लिए उपकरणों की खरीद में मुनाफाखोरी के आरोपों के संदर्भ में है ।


Download Android App
Download iOS App



