बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को पटना यूनिवर्सिटी के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी छात्र लॉकडाउन के राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों की वापसी की मांग कर रहे है। गिरफ्तार किए गए छात्रों में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष मनीष कुमार और उनके साथी शामिल है।
लॉकडाउन के दौरान सभी छात्र यूनिवर्सिटी के गेट के सामने बैठकर बिहार सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने लगे। लेकिन पुलिस ने कुछ देर बाद सभी छात्रों को वहां से हटा दिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई, जिसके बाद इलाके में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया।

बता दें कि कोरोना प्रसार को रोकने के लिए देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके चलते राजस्थान के कोटा में कोचिंग कर रहे अन्य राज्यों के छात्र वहीं फंस गए है। हालांकि कई प्रदेश सरकारों ने अपने राज्य के सभी छात्रों को वापस बुला लिया है। लेकिन बिहार सरकार ने अपने राज्यों के बच्चों को वापस न बुलाने का फैसला किया। राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ कोटा में मौजूद बिहार के छात्रों ने प्रदर्शन किया तो वहीं आज पटना यूनिवर्सिटी के छात्र प्रदर्शन किया।


Download Android App
Download iOS App



