दिल्ली के मयूर विहार में जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 17 आरोपी गिरफ्तार

Summary :

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने मयूर विहार स्थित इंदिरा कैंप इलाके में चल रहे एक अवैध सार्वजनिक जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गाजियाबाद आधारित ‘नंबर सट्टा’ के जरिए जुआ गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। यह पूरा नेटवर्क झुग्गी क्षेत्र में संगठित तरीके से चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक क्यूआर कोड, दो जुआ रजिस्टर, दो डायरी, हाथ से लिखे सट्टा पर्चे और 8,891 रुपए नकद बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि…

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने मयूर विहार स्थित इंदिरा कैंप इलाके में चल रहे एक अवैध सार्वजनिक जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गाजियाबाद आधारित ‘नंबर सट्टा’ के जरिए जुआ गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। यह पूरा नेटवर्क झुग्गी क्षेत्र में संगठित तरीके से चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक क्यूआर कोड, दो जुआ रजिस्टर, दो डायरी, हाथ से लिखे सट्टा पर्चे और 8,891 रुपए नकद बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि जुआ की रकम डिजिटल तरीके से क्यूआर कोड के माध्यम से भी वसूली जा रही थी।

इस मामले में थाना मयूर विहार में एफआईआर संख्या 206/2026 दर्ज की गई है, जो दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 3/4/5 के तहत दर्ज की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और अन्य जुड़े लोगों की जांच कर रही है।

यह कार्रवाई विशेष स्टाफ/पूर्वी जिला द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को 23 मई 2026 को जानकारी मिली थी कि इंदिरा कैंप क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर एसीपी (ऑपरेशंस) पवन कुमार और इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापे के दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने सभी 17 लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में त्रिलोकपुरी, मंगोलपुरी, चिल्ला गांव और आसपास के इलाकों के निवासी शामिल हैं, जो रिक्शा चालक, मजदूर, पेंटर, विक्रेता और अन्य छोटे व्यवसायों से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट के पीछे कोई बड़ा सट्टा गिरोह सक्रिय है या नहीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

–आईएएनएस

एएमटी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.