PM Modi Meeting Nitish Kumar : पीएम मोदी ने नई सरकार के गठन के लिए इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने भी पीएम मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। देश के लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव नतीजों में एनडीए ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। वहीं इंडिया गठबंधन ने भी 200 से ज्यादा सीटें हासिल कीं। ऐसे में चुनाव नतीजों के बाद सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
Highlights:
- चुनाव नतीजों के बाद एनडीए के घटक दलों की दिल्ली में बैठक शुरू
- नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू बैठक में शामिल हुए
- इंडिया गठबंधन की भी बैठक में आगे की रणनीति पर होगी चर्चा
अब नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है. इसी सिलसिले में तमाम दल और कई पार्टियों के नेता एक्शन में आ चुके हैं। वहीं दिल्ली में एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में बीजेपी नेता अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
शाम को INDIA गठबंधन की भी होगी बैठक
बुधवार को दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में अब आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही मंत्रिमंडल के गठन पर भी चर्चा संभव है। वहीं शाम में इंडिया गठबंधन की भी बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इंडिया गठबंधन ये बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के आवास पर होगी। दरअसल इंडिया गठबंधन भी हर जोड़-तोड़ में लगा है। ताकि वो अपनी सरकार बनाने की हर संभावना पर विचार कर सके, लेकिन एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला हुआ है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के सामने ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



