Sensex: स्थानीय शेयर बाजारों ने बुधवार को जोरदार वापसी की और बीएसई सेंसेक्स 2,300 अंक से अधिक की छलांग लगा गया। एनएसई निफ्टी भी 735 अंक के लाभ में रहा। बता दें कि लोकसभा चुनाव परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने के कारण शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई थी।
Highlights
. शेयर बाजार में तेजी लौटी
. सेंसेक्स 2,303 अंक चढ़ा
Sensex 2,303 अंक चढ़ा
स्थानीय शेयर बाजारों ने बुधवार को जोरदार वापसी की और बीएसई सेंसेक्स(Sensex) 2,300 अंक से अधिक की छलांग लगा गया। एनएसई निफ्टी भी 735 अंक के लाभ में रहा। बता दें कि लोकसभा चुनाव परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने के कारण शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई थी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 2,303.19 अंक यानी 3.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,382.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 2,455.77 अंक तक चढ़ गया था। बैंक, वाहन तथा पेट्रोलियम कंपनियों शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।
Sensex 2,303 अंक चढ़ा
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 735.85 अंक यानी 3.36 प्रतिशत(Sensex) उछलकर 22,620.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 785.9 अंक तक चढ़ गया था। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी लिवाली से बाजार में तेजी आई। बिहार की पश्चिम चंपारण सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल ने 1,36,568 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी को करारी शिकस्त दी है।
जीत के बाद सांसद संजय जायसवाल दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा, एनडीए गठबंधन पूरी तरह एक है।


Download Android App
Download iOS App





