Gaya: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गया में सैकड़ की संख्या में लोग गाने -बाजाने के साथ शहर के ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहट्टी में पहुंचे और बड़ संख्या में पौधारोपण किया।
Highlights
. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सैकड़ो पेड़ लगाए गए
. Gaya में लोगों ने बड़ी संख्या में पौधारोपण किया
Gaya में लोगों ने बड़ी संख्या में पौधारोपण किया
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गया(Gaya) में सैकड़ की संख्या में लोग गाने -बाजाने के साथ शहर के ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहट्टी में पहुंचे और बड़ संख्या में पौधारोपण किया। बता दें कि शहर निवासी विभा कुमारी ने इस मौके पर कहा कि आज हमारी शादी की सालगिरह के तीन वर्ष पूरे हो गए। इसके उपलक्ष्य में हम लोगों ने पूरे परिवार के साथ पौधारोपण किया है। इसका मुख्य वजह है कि हर हाल में हमें पृथ्वी को बचाना है। जब बड़ संख्या में पौधे लगेंगे, तभी लोगों का जीवन सुरक्षित रहेगा। इसी सोच के साथ होटल व रेस्टोरेंट में शादी की सालगिरह ना मनाकर हमलोगों ने पहाड़ की तलहट्टी में पौधारोपण कर सालगिरह मनाया है।
Gaya में लोगों ने बड़ी संख्या में पौधारोपण किया
कार्यक्रम(Gaya) में शामिल स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि विगत 4 वर्षो से हमारा पर्यावरण, हमारा परिवार के तहत सैकड़ लोग पौधारोपण करने का कार्य कर रहे हैं। जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसे पावन अवसर पर तो यहां पेड़ लगाया ही जाता है, इसके अलावा दूर-दराज से जो पिंडदानी गया में पिंडदान करने के लिए आते हैं वे यहां के स्मृति उद्यान में पूर्वजों के नाम पर पौधा लगाने का कार्य करते हैं। आज से युवा उद्यान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत हमलोगों से जुड़ युवा पौधारोपण करने का कार्य किए हैं।
हम लोग न सिर्फ पौधारोपण करते हैं बल्कि उनको संरक्षित करने के लिए भी उपाय करते हैं। प्रतिदिन 500 लीटर पानी ठेला और साइकिल पर लेकर लोग आते हैं और पौधों को पानी देने का कार्य करते हैं।


Download Android App
Download iOS App




