Ranchi Hotel में बंधक तीन बांग्लादेशी लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त

Summary :

Ranchi Hotel: रांची में बुधवार को पुलिस ने बांग्लादेश की तीन लड़कियों को एक होटल से मुक्त कराया है। इन्हें देह व्यापार कराने के लिए लाया गया था। इनके पास न तो पासपोर्ट है, न वीजा। Highlights . रांची होटल से तीन बांग्लादेशी लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त . इनके पास न तो पासपोर्ट है, न वीजा Ranchi Hotel से तीन लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त रांची(Ranchi Hotel)में बुधवार को पुलिस ने बांग्लादेश की तीन लड़कियों को एक होटल से मुक्त कराया है। बता दें कि इन्हें देह व्यापार कराने के लिए लाया गया था। वहीं इनके पास…

Ranchi Hotel

Ranchi Hotel: रांची में बुधवार को पुलिस ने बांग्लादेश की तीन लड़कियों को एक होटल से मुक्त कराया है। इन्हें देह व्यापार कराने के लिए लाया गया था। इनके पास न तो पासपोर्ट है, न वीजा।

Highlights
. रांची होटल से तीन बांग्लादेशी लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त
. इनके पास न तो पासपोर्ट है, न वीजा

Ranchi Hotel से तीन लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त

रांची(Ranchi Hotel)में बुधवार को पुलिस ने बांग्लादेश की तीन लड़कियों को एक होटल से मुक्त कराया है। बता दें कि इन्हें देह व्यापार कराने के लिए लाया गया था। वहीं इनके पास न तो पासपोर्ट है, न वीजा। इनमें से एक ने किसी तरह धंधेबाजों के कब्जे से निकलकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एक होटल में रखी गई दो बांग्लादेशी लड़कियों के अलावा पश्चिम बंगाल की एक लड़की को बरामद किया गया।रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा है कि लड़कियों को अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारत लाया गया था।

रांची में स्थित होटल सीनेट एक छत के नीचे प्रदान करती है कई सुविधाएं, रेन  डांस है आकर्षण का केंद्र - YouTube

Ranchi Hotel News

रांची(Ranchi Hotel )के बरियातू इलाके में इन्हें एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया था। इन पर देह व्यापार के लिए दबाव डाला जा रहा था। इनमें से एक लड़की बुधवार को होटल की छत से कूदकर भाग निकली और बरियातू थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारकर लड़कियों को बरामद किया। देह व्यापार के लिए दबाव डालने वाले धंधेबाज मौके से फरार हो गए।

रांची के होटल में बंधक तीन बांग्लादेशी लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त

लड़कियों के मुताबिक उन्हें बॉर्डर पर कंटीली बाड़ के नीचे से पार कराकर भारत लाया गया था। उन्हें रोजगार दिलाने का वादा किया गया था, लेकिन यहां लाने के बाद उन पर गलत काम के लिए दबाव डाला जा रहा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar