दिल्ली में पारे का चढ़ गया पारा, तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंचा 

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान के 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के कारण आज इस मौसम की सबसे अधिक गर्मी महसूस की गयी। यह आंकड़ा पालम वेधशाला का रहा। वहीं सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक शहर में अधिकतम पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा , जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। सफदरजंग के वेधशाला के आंकड़े को शहर के लिए आधिकारिक माना जाता है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया , ‘‘ पालम और सफदरजंग वेधशाला द्वारा दर्ज न्यूनतम तापमान क्रमश : 27 और 25.5 डिग्री सेल्सियस रहे। ’’ शहर में आर्द्रता 21 से 47 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल सुबह मौसम साफ रहने की संभावना जतायी है। उनके मुताबिक दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।

Desk Team