मिडिल ईस्ट में हालात की समीक्षा के बाद भारतीय दूतावास ने जारी किया नया अपडेट

Summary :

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका हमलों की वजह से भारी तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है। इसका असर इन देशों में रहने वाले छात्रों की पढ़ाई पर भी देखने को मिल रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने जीसीसी में 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम के बारे में 15 मार्च 2026 का एक सर्कुलर जारी किया है। यह एडवाइजरी बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए जारी की गई है। ओमान में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में लिखा, “यह 01.03.2026, 03.03.2026, 05.03.2026, 07.03.2026 और…

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका हमलों की वजह से भारी तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है। इसका असर इन देशों में रहने वाले छात्रों की पढ़ाई पर भी देखने को मिल रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने जीसीसी में 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम के बारे में 15 मार्च 2026 का एक सर्कुलर जारी किया है। यह एडवाइजरी बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए जारी की गई है।

ओमान में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में लिखा, “यह 01.03.2026, 03.03.2026, 05.03.2026, 07.03.2026 और 09.03.2026 के सर्कुलर के बाद आया है। प्रभावित देशों के स्कूलों और अथॉरिटीज से मिले इनपुट और अपील के आधार पर 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम कराने की संभावना की समीक्षा की गई।”

एडवाइजरी में आगे कहा गया, “बोर्ड ने ये फैसले लिए हैं कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई के छात्रों के लिए 16 से लेकर 10 मार्च तक होने वाली 12वीं क्लास की सभी परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं। इसके अलावा जो परीक्षाएं पहले 01.03.2026, 03.03.2026, 05.03.2026, 07.03.2026 और 09.03.2026 के सर्कुलर के जरिए स्थगित की गई थीं, वे भी रद्द हो जाएंगी। इन देशों में 12वीं क्लास के छात्र के लिए रिजल्ट घोषित करने का तरीका सही समय पर अलग से बताया जाएगा।”

बता दें, इससे पहले जब एडवाइजरी जारी की गई थी, तो दूतावास ने जानकारी साझा किया था कि परीक्षा स्थगित होने के बाद नई तारीख बाद में बताई जाएगी। दूतावास ने यह भी बताया था कि सीबीएसई 10 मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और 12 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के बारे में सही फैसले लेगा।

इससे पहले ओमान में भारतीय दूतावास ने बोर्ड के हवाले से ईरान-इजरायल युद्ध के मद्देनजर बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित संबद्ध विद्यालयों में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं बोर्ड परीक्षा को फिलहाल के लिए टालने की जानकारी दी थी।

ओमान में भारतीय दूतावास ने कहा था, “सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 7 मार्च को जीसीसी में 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के बारे में एक सर्कुलर जारी किया है। प्रभावित देश बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई हैं। यह 01.03.2026, 03.03.2026 और 05.03.2026 के सर्कुलर का अगला हिस्सा है।”

एडवाइजरी के अनुसार, मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई) के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात का गंभीरता से समीक्षा करने के बाद, बोर्ड ने क्लास 12वीं के लिए 9 मार्च 2026 (सोमवार), 10 मार्च 2026 (मंगलवार) और 11 मार्च (बुधवार) को होने वाले एग्जाम को टालने का फैसला किया है।

–आईएएनएस

केके/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.