दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री बोले, हालात अब थोड़े बेहतर, सरकार कर रही मदद

Summary :

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। दुबई से भारतीयों को लेकर हवाई जहाज रविवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों ने बताया कि दुबई में हालांकि मिसाइल गतिविधि हो रही है, लेकिन उनको रोका जा रहा है। परिणामस्वरूप, अत्यधिक भय का माहौल नहीं है। एयरपोर्ट पहुंचे ओडिशा के संजय मलिक ने कहा, “दुबई में हालात अभी सामान्य हैं। दुकानें और होटल सहित अन्य संस्थान खुले हुए हैं। कुछ जगह पर हमले हो रहे हैं, लेकिन उसका प्रभाव हम लोगों पर नहीं हो रहा था।” एक यात्री ने कहा, “दुबई में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है। मैं…

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। दुबई से भारतीयों को लेकर हवाई जहाज रविवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों ने बताया कि दुबई में हालांकि मिसाइल गतिविधि हो रही है, लेकिन उनको रोका जा रहा है। परिणामस्वरूप, अत्यधिक भय का माहौल नहीं है।

एयरपोर्ट पहुंचे ओडिशा के संजय मलिक ने कहा, “दुबई में हालात अभी सामान्य हैं। दुकानें और होटल सहित अन्य संस्थान खुले हुए हैं। कुछ जगह पर हमले हो रहे हैं, लेकिन उसका प्रभाव हम लोगों पर नहीं हो रहा था।”

एक यात्री ने कहा, “दुबई में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है। मैं वहीं रहता हूं और वहां हमले हुए हैं, हालांकि दुबई की रक्षा प्रणाली बहुत मजबूत है। अभी तक दुबई में कोई घायल नहीं हुआ है। मुझे घर के सामने से मिसाइलें दिखती थीं।”

एक महिला यात्री ने कहा, “दुबई में कोई गंभीर बात नहीं है। बस अलर्ट के दौरान थोड़ी असुविधा होती है।” एक अन्य यात्री ने कहा, “हालात अब थोड़े बेहतर हैं। सब कुछ सामान्य है।”

दुबई से दिल्ली पहुंचे एक यात्री का कहना है, “यह वैसा नहीं है जैसा हम खबरों में देखते हैं। वहां की स्थिति काफी बेहतर है और सरकार बहुत सहायता प्रदान करती है।”

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण फ्लाइट संचालन पर बुरा असर पड़ा है। कई देशों से उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी दुबई होते हुए आर्मेनिया से भारत आ रहे छात्रों का स्वागत करने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे। उन्होंने कहा, पिछले दो हफ्तों में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में किस तरह की स्थिति पैदा हो गई है। इस दौरान भारत में हमारे भारतीय नागरिक और पर्यटक वहीं फंसे रहे। वे बेहद चिंतित, भयभीत और परेशान थे, क्योंकि लगातार विस्फोट हो रहे थे और हर जगह हवाई हमले हो रहे थे।”

–आईएएनएस

ओपी/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.