Tripura: त्रिपुरा के खोवाई जिले से नौ महीने से लापता एक नाबालिग लड़की को राजस्थान के गांव से बचाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपी की पहचान अशोक कुमार चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, खोवाई थाना अंतर्गत सिंगिचेरा इलाके की 16 वर्षीय लड़की सितंबर, 2023 में अपने पैतृक क्षेत्र से लापता हो गई थी। स्थानीय पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में, राजस्थान पुलिस ने नाबालिग लड़की की लोकेशन का पता लगाया। उसे 11 मई को राजस्थान के गांव से बचाया गया था।
- त्रिपुरा से एक नाबालिग लड़की को राजस्थान के गांव से बचाया गया है
- मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है
- आरोपी की पहचान अशोक कुमार चौधरी के रूप में हुई है
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और नाबालिग लड़की को राजस्थान में ढूंढ लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह अपने परिवार को बिना बताए जयपुर के पास गांव चली गई थी। पुलिस को यह भी पता चला कि राजस्थान की रहने वाली एक महिला ने नाबालिग लड़की को गांव तक पहुंचने में मदद की थी।
बच्ची आरोपी अशोक के घर कैद
पुलिस के मुताबिक बच्ची आरोपी अशोक के साथ उसके घर पर रह रही थी। पुलिस ने चौधरी को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति को गुरुवार को खोवाई जिला अदालत में पेश किया गया और बाद में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 417, 366, 366 (A) और 34 के तहत आरोप तय किए गए।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



