RSS के आशीर्वाद के बिना मोदी सरकार में कोई पद नहीं मिल सकता : सिब्बल

Summary :

NULL

नई दिल्ली : ‘वंशवाद की राजनीति’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर हमला किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री खुद ‘संघ परिवार’ से आते हैं और इनकी सरकार में आरएसएस के आशीर्वाद के बिना कोई पद नहीं मिल सकता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को वंशवाद की राजनीति के बारे में बात करने के बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए और जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। सिब्बल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री क्या बात कर रहे हैं? आरएसएस के समर्थन के बिना भाजपा में कोई भी व्यक्ति सरकारी पद हासिल नहीं कर सकता।

संघ परिवार इस दुनिया में सबसे बड़ा परिवार है। उनके आशीर्वाद के बिना देश में कोई सरकारी पद पर हासिल नहीं हो सकता चाहे वह प्रधानमंत्री पद, मंत्री का पद हो, राज्यपाल का पद या मुख्यमंत्री का पद हो।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी संसद, न्यायपालिका, मीडिया और सशस्त्र बलों सहित संस्थाओं का अपमान करने में विश्वास करती है।

Desk Team