कोल्हापुर : पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेसी नेता पी . चिदंबरम ने नरेंद्र मोदी सरकार पर अपने हमले जारी रखते हूए आज कहा कि अपनी नीतियों से यह सरकार देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही है। चिदंबरम ने कहा , ‘‘ नोटबंदी एक बेवकूफाना निर्णय था। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) एक अच्छा विचार था। मैं जब वित्त मंत्री था तो 2006 में मैंने इसका प्रस्ताव किया था। हालांकि, भाजपा तब विपक्ष में थी और उसने आठ साल तक इसका विरोध किया। 2014 में जब वह सत्ता में आयी तो उसने जीएसटी को गलत तरीके से पेश किया। ’’ वह यहां कोल्हापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के ‘ भारतीय अर्थव्यवस्था : परिदृश्य एवं असर ’ विषय पर आयोजित एक व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजग सरकार में जीएसटी ‘ गब्बर सिंह टैक्स ’ बन गया है। उन्होंने ‘ बैंकिंग संकट ’ से निपटने में सरकार को पूरी तरह ‘ नाकाम ’ बताया।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



