कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए गुरूवार को कहा कि किसान देश के लोगों के जीवन रक्षक हैं लेकिन मोदी सरकार उनकी जिंदगी को मुश्किल बना रही है।
श्री गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मोदीजी के शासन में नब्बे हजार रुपये निवेश करने के बाद किसानों को सिर्फ चार सौ पचास रुपये मिल रहे हैं।’’
BJP संसदीय बोर्ड की बैठक में तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने का लिया गया फैसला
उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री किसानों के कर्ज माफ नहीं कर रहे हैं और दूसरी ओर वह फसल बीमा योजना के नाम पर अपने‘सूट बूट’वाले मित्रों को लूटने का लाइसेंस देकर किसानों की कमर तोड़ रहे हैं।
उन्होंने लिखा, ‘‘ किसान देश के लोगों के जीवन रक्षक हैं, लेकिन नरेंद, मोदी सरकार उनकी जिंदगी को मुश्किल बना रही है।’’


Download Android App
Download iOS App




