Caste Census: मोदी सरकार कराएगी जाति जनगणना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Summary :

सिलचर से शिलांग हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे को मिली मंजूरी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि मोदी सरकार जाति जनगणना कराएगी, जिसे कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिली है। कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। साथ ही, हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे की परियोजना को भी मंजूरी दी गई है, जिसकी लागत 22,864 करोड़ रुपए है। गन्ने का उचित मूल्य भी तय किया गया है।

PM मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई मंत्री भी शामिल थे। कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में कैबिनेट में महत्वपूर्ण फैसलों को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार जाति जनगणना कराएगी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने जाति जनगणना का विरोध किया है। कैबिनेट बैठक में यह बड़ा फैसला लेते हुए जाति जनगणना की घोषणा कर दी है। CCPA ने जाति जनगणना को मंजूरी दे दी है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट समिति ने आज फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए।

हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि PM मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बता दें कि मेघालय और असम से जोड़ने वाले सिलचर से शिलांग और शिलांग से सिलचर एक बहुत बड़ी परियोजना हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे को मंजूरी मिली है। इसकी अनुमानित लागत 22,864 करोड़ रुपए है। इन बड़े फैसलों के बाद गन्ना किसानों के पक्ष में भी फैसला लिया गया है। चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। तय किए गए मूल्य से नीचे गन्ने को खरीदा नहीं जा सकता है।

रूस के विजय दिवस में शामिल नहीं होंगे PM मोदी, पाकिस्तान से तनाव के बीच बड़ा फैसला

राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

जाति जनगणना की घोषणा करने के बाद कांग्रेस विरोध कर रही है वहीं अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कांग्रेस ने जाति जनगणना पर सिर्फ भ्रम फैलया है। इस विरोध के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शाम 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।