PM मोदी आज अलीगढ़ और मुरादाबाद में करेंगे रैली

Summary :

PM मोदी आज भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के पक्ष में अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में अपराह्न 1.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अलीगढ़ एवं मुरादाबाद में चुनावी रैली करेंगे। प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनीश दीक्षित के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के पक्ष में अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में अपराह्न 1.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद तीन बजे बुद्धबिहार सर्किट हाऊस के पीछे मुरादाबाद में कुंवर सर्वेश कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बहुत मजबूत की गई है। एडीजी अजय आनंद ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था है। इसे लेकर वह मुस्तैद हैं। इसी तरह गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज नगीना, आंवला, आगरा व फतेहपुर सीकरी में जनसभाएं करेंगे।

देशभर में पहले चरण में एकदम स्पष्ट थी मोदी लहर : अरुण जेटली

Desk Team