लोकसभा चुनाव : गुजरात में आज जूनागढ़ और तापी में रैलियों को संबोधित करेंगे मोदी

Summary :

मोदी की पहली रैली सौराष्ट्र के जूनागढ़ नगर में होगी जबकि दूसरी रैली दक्षिण गुजरात के आदिवासी बहुल तापी जिले के सोनगढ़ तालुका के गुनसडा गांव में होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात में 23 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज बुधवार को राज्य के एक दिवसीय दौरे के दौरान सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की पहली रैली सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़ नगर में होगी जबकि दूसरी रैली दक्षिण गुजरात के आदिवासी बहुल तापी जिले के सोनगढ़ तालुका के गुनसडा गांव में होगी।

pm modi

गुजरात भाजपा की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ”10 अप्रैल की सुबह प्रधानमंत्री मोदी जूनागढ़ नगर में एक सभा को संबोधित करेंगे। वहां पर जूनागढ़ और पास के पोरबंदर लोकसभा क्षेत्रों के लोग जुटेंगे।” इसमें कहा गया कि बाद में दोपहर में प्रधानमंत्री तापी जिले के सोनगढ़ नगर के गुनसडा गांव में एक रैली को संबोधित करेंगे जो कि बारडोली लोकसभा सीट का हिस्सा है।”

मोदी को गुजरात वापस भेजने का समय : हार्दिक पटेल

इसमें कहा गया, ”प्रधानमंत्री उस रैली में बारडोली के साथ ही पास के नवसारी लोकसभा क्षेत्रों के लोगों को भी संबोधित करेंगे।” भाजपा ने 2014 में राज्य की 26 लोकसभा सीटों में से सभी पर जीत दर्ज की थी।

Desk Team