‘मोदी तीसरी बार बनेंगे PM’, मेहंदीपुर बालाजी में पूजा के बाद बोले CM भजन लाल शर्मा

Summary :

देश में लोकसभा चुनाव के प्रचार का शोर थम चुका है। देश में एक जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए वोटिंग होगी और परिणाम चार जून को घोषित होगा। इसी के साथ स्पष्ट हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे या कोई और देश का प्रधानमंत्री बनेगा। इस बीच राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर पीएम नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सत्ता वापसी की कामना की। देश में लोकसभा चुनाव के प्रचार का शोर थम चुका है देश में एक जून को लोकसभा चुनाव…

देश में लोकसभा चुनाव के प्रचार का शोर थम चुका है। देश में एक जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए वोटिंग होगी और परिणाम चार जून को घोषित होगा। इसी के साथ स्पष्ट हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे या कोई और देश का प्रधानमंत्री बनेगा। इस बीच राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर पीएम नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सत्ता वापसी की कामना की।

  • देश में लोकसभा चुनाव के प्रचार का शोर थम चुका है
  • देश में एक जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए वोटिंग होगी
  • मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मेहंदीपुर बालाजी धाम में पूजा अर्चना की

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मोके पर मौजूद

इस मौके पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी थे। इन्होंने भी सीएम के साथ मेहंदीपुर बालाजी धाम में पूजा अर्चना की। मंदिर में पूजा करने के बाद सीएम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रदेश और देश में इस समय हीट वेच चल रही है, इसमें सब सुख शांति और खुशहाली से रहें।

तीसरी बार BJP की सरकार बनने जा रही- CM

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। बहुत बड़े बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी जीतने वाली है। उन्होंने कहा, मैंने हनुमान जी से प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की है। उनसे कहा है कि इस हीट वेव के बाद आने वाले समय में अच्छी बारिश हो। किसानों की अच्छी फसल आए। सुख और शांति रहे। इस कामना के साथ उनसे प्रार्थना की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News