नई दिल्ली : रविवार यानी तीन सितंबर सुबह 11 बजे मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन जाने से पहले ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना है। इसके लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी सूचित कर दिया गया है। अब तक संजीव बालियान, राजीव प्रताप रूडी, महेंद्र नाथ पांडे और फग्गन सिंह सहित मोदी के चार मंत्री मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुके हैं। इनके अलावा चार या पांच और मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय भी अज इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है।
साल 2014 में मोदी सरकार के केन्द्र में सत्ता संभालने के बाद यह मंत्रिमंडल में तीसरा फेरबदल होगा। इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस मंत्रिमंडल विस्तार के लिए नए मंत्रियों को शामिल करने के लिए जगह बना रहे हैं। आगामी महीनों में गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव हैं, ऐसे में इस कैबिनेट विस्तार में इन राज्यों से आने वाले नेताओं की झलक देखी जा सकती है। राजीव प्रताप रूडी की जगह जेडीयू के वशिष्ठ नारायण सिंह और आरसीपी सिंह में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। कुछ मंत्रियों के पास एक से ज्यादा मंत्रालय हैं। उनका भार कम किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



