जम्मू : जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और 11 जवानों समेत 21 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक आज सुबह फाग्सु से डोडा जिले के थाथरी में जा रही एक टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
दो घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं तीन घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द, थाथरी में इलाज चल रहा है। फाग्सु निवासी दोनों मृतकों की पहचान मोहम्मद अशरफ और गुलाम अली के रुप में की गई है। उनके शवों को उनके परिजनों को सौप दिया गया है। एक अन्य घटना में रीआसी जिले के कटरा शहर के नौ देवियां के पास एक अनियंत्रित सैन्य वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इसमें लगभग 11 जवान घायल हो गये जिनमें तीन की हालत अभी गंभीर है।
घायलों को कटरा अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें सैनिक अस्पताल भेजा जाएगा। एक अन्य हादसे में हादसे में रामबन जिले के बनीहल इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना की एक ट्रक ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टैक्सी सवार जम्मू-कश्मीर पुलिस के हैड कॉन्सटेबल और चालक मंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने कहा दुर्घटना में पांचों घायलों को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



