नयी दिल्ली : गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की ओछी जातिवादी राजनीति पर मोदी की विकास की राजनीति की जीत है। भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी ने कहा, समाज के सभी तबकों ने जातिवादी राजनीति से रूपर उठकर मतदान किया है। यह प्रधानमंत्री की विकासवादी राजनीति की जीत है। गुजरात में कांग्रेस ने अल्पसंख्यक (ओबीसी), पाटीदार और दलित सभी को जातिगत राजनीति के लिए इस्तेमाल किया लेकिन उनकी जातिवादी राजनीति कामयाब नहीं हुई। गडकरी ने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा की सफलता हमारी नीतियों, प्रधानमंभी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए कामों और उनके विकास के एजेंडे पर लोगों की मुहर को दर्शाती है।
उन्होंने कहा, जहां तक राहुल गांधी का संबंध है तो उनके कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के बाद हिमाचल में पार्टी को हार का सामना करना पड़ और गुजरात में वह कांग्रेस को सथा में नहीं ला सके। कांग्रेस की जाति आधारित राजनीति के बावजूद लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है। जब गडकरी से ईवीएम मशीन में गड़बड़ के विपक्ष के आरोपों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह (विपक्ष) चुनाव हारने के बाद ही क्यों ईवीएम का मुद्दा उठाते हैं। जब वे चुनाव हर जाते हैं तो ईवीएम का मुद्दा उठाते हैं। क्या उस समय ईवीएम सही कार्य कर रही थी जब कांग्रेस कई सीटों पर आगे चल रही थी? जब आप (कांग्रेस) पंजाब में जीतते हैं तब ईवीएम सही तरह से कार्य कर रही थी और जब आप हार जाते हैं तो यह ईवीएम की गड़बड़ होती है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



