मध्य प्रदेश में मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार, रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

Summary :

मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए ओबीसी समुदाय के जाने-माने नेता रामनिवास रावत ने मंत्री पद शपथ ले ली है। पिछले कई दिनों से राम निवास रावत के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे। उनके शपथ लेते ही मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हो गया है रामनिवास रावत ने मंत्री पद शपथ…

मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए ओबीसी समुदाय के जाने-माने नेता रामनिवास रावत ने मंत्री पद शपथ ले ली है। पिछले कई दिनों से राम निवास रावत के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे। उनके शपथ लेते ही मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

  • आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हो गया है
  • रामनिवास रावत ने मंत्री पद शपथ ले ली है
  • पिछले कई दिनों से राम निवास रावत के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे
  • उनके शपथ लेते ही मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे रामनिवास



लोकसभा चुनाव के दौरान रामनिवास रावत कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वे छह बार विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर रामनिवास रावत को शपथ दिलाई। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत राज्य सरकार मंत्री और भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। सीएम मोहन यादव ने रविवार देर शाम राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनसे चर्चा की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह नौ बजे रामनिवास रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्य विधानसभा के सदस्यों की संख्या के आधार पर मंत्रिमंडल के सदस्यों के लिए निर्धारित संख्या 34 है।

कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 32 हुई



कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल 31 मंत्री थे और अब यह संख्या बढ़कर 32 हो गई है। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव और उससे पहले कांग्रेस के तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इनमें से एक छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे कमलेश शाह भी हैं, जहां 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। इसके अलावा विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत और बीना से विधायक निर्मला सप्रे ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए इन तीन सदस्यों में से एक को मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया है। अब मंत्रिमंडल में दो पद ही रिक्त रह गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News