मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बम्पर जीत के बाद मोहन यादव को विधयक दाल का नेता चुना गया है। अब मोहन यादव भाजपा की और से मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री घोसित हुए हैं।
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में बंपर जीत मिलने के बाद उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित विधायक मोहन यादव को विधायक दल के नेता के तौर चुनकर पार्टी ने सभी को चौंका दिया।
यादव बुधवार 13 दिसंबर को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। आयोजन की तैयारियां जोरों पर है।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में राज्य की 230 में से 163 सीटों पर जीत दर्ज की। बीते एक सप्ताह से विधायक दल का नेता कौन होगा, इसकी कयासबाजी जारी थी। विधायक दल की बैठक में सोमवार को मोहन यादव को नेता चुना गया और वे बुधवार को शपथ ग्रहण करने वाले हैं।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आयोजन स्थल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा तमाम नेता मौजूद रहेंगे। यह समारोह भव्य रहेगा।
राजनाथ सिंह पहुंचे जयपुर, जल्द होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



