देश में कोरोना टेस्टिंग तेज, एक दिन में 11 लाख 69 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

Summary :

वैश्विक महामारी का पता लगाने के लिए लगातार दूसरे दिन 11 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की गयी।

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा रहा है। घातक बीमारी से संक्रमितों और मरने वालों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। वैश्विक महामारी का पता लगाने के लिए लगातार दूसरे दिन 11 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की गयी। शुक्रवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 03 सितंबर को 11 लाख 69 हजार 765 कोरोना नमूनों की जांच की गई। इसे मिलाकर देश में चार करोड़ 66 लाख 79 हजार 145 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है। 
देश में 02 सितंबर को पहली बार 11 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की गई थी। बुधवार को 11 लाख 72 हजार 179 नमूनों की रिकार्ड जांच की गई जो विश्व में एक दिवस में संक्रमण की सर्वाधिक जांच का रिकार्ड है। कोरोना के देश में लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जांच,उपचार और संपर्क का पता लगाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। 
एक सितंबर को दस लाख 12 हजार 367 नमूनों का परीक्षण किया गया। एक पखवाड़ के भीतर यह चौथा मौका है जब कोरोना वायरस की एक दिन में दस लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। इससे पहले देश में 29 अगस्त को रिकार्ड 10 लाख 55 हजार 27 नमूनों की जांच की गई थी और 21अगस्त को दस लाख 23 हजार 836 कोरोना जांच की गई थीं तथा एक दिन में दस लाख से अधिक संक्रमण परीक्षण करने वाला विश्व में भारत तीसरा देश बना था।

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 62 लाख के पार, 8 लाख 67 हजार से अधिक की मौत

Desk Team