अनियंत्रित बस पलटी, लगी आग से दर्जन से ज्यादा लोगों की झुलसकर मौत

Summary :

NULL

पटना : मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस मोतिहारी के एनएच-28 पर कोटवा क्षेत्र में बंगरा के समीप मोगा होटल के समीप पलट गई जिससे उसमें आग लग गई, जिसमें 12 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। बस में 32 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायलों को ही बाहर निकाला जा सका है।

बता दें कि बस में पचास से ज्यादा लोगों के बैठने की जगह थी, लेकिन जानकारी के मुताबिक बस में 32 लोग सवार थे और बस मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही थी। कहा जा रहा है कि तेज रफ्तार होने की वजह से बस असंतुलित हो गई और पलट गई जिससे उसमें आग लग गई।

घटना के बाद मोतिहारी के चकिया से अग्निशामक गाड़ी कोटवा के लिये निकल चुकी हैं, लेकिन अबतक पहुंची नहीं है। बस का आधा हिस्सा जल चुका है और बस में कितने लोगों की झुलसकर मौत हो गई है बताया नहीं जा सकता।घायल लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है, लेकिन आग की लपटों की वजह से बचाव कार्य धीमा है। घटनास्थल पर बिहार सरकार के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार।

Desk Team