राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन के संदेश को आम जन तक पहुंचाने के लिए एक मोटर रैली भी आयोजित की जाएगी। सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित यह मोटर रैली महात्मा गाँधी से जुड़ ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरेगी और बंगलादेश की राजधानी ढ़का होते हुए म्यांमार के यंगून में समाप्त होगी। मंत्रालय की जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह मोटर रैली राजघाट से चार फरवरी को आरंभ होगी। उस दिन से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जाएगा।
यह रैली साबरमती, पोरबंदर, डांडी, यरवदा, सेवा ग्राम, जबलपुर, लखनऊ, गोरखपुर, चोरीचौरा और चंपारण, शांतिनिकेतन होते हुए ढ़का भी जाएगी। इस रैली का समापन 24 फरवरी को यंगून में होगा और इस तरह यह मोटर रैली 7250 किमी। की यात्रा पूरी करेगी। इस रैली का मुख्य आकर्षण खम्बात की खाड़ को पार करना होगा। मोटर रैली के चालक जहाज के जारिए इसे पार करेंगे। इस रैली के आयोजन में सड़क परिवहन मंत्रालय के अलावा विदेश मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय ने भी सहयोग दिया है।
मोटर रैली की यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों में स्वागत समारोह एवं विदाई समारोह भी आयोजित किए जाएंगे जहां जनता मोटर वाहन चालकों का स्वागत करेगी और उन्हें रास्ते में विदाई भी दी जाएगी।
इस रैली के आयोजन महात्मा गाँधी के जीवन मूल्यों को दर्शाने एवं लोगों को बताने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करना भी होगा। चार फरवरी को सुबह साढ़ 10 बजे मोटर रैली रवाना होगी और जो सात घण्टों में 398 किमी की यात्रा कर अजमेर पहुंचेगी और पाँच फरवरी को अजमेर से यात्रा शुरु होकर रात आठ बजे अहमदाबाद पहुंचेगी और अगले ही दिन सुबह अहमदाबाद से निकलकर शाम छह बजे पोरबंदर पहुँचेगी। यह रैली भरुच, पुणे, वर्धा, लखनऊ, चौरीचौरा, गोरखपुर, पटना, धनबाद, कोलकाता, अगरतल्ला, सिल्चर और इंफाल भी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



