गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर सोमवार अपराह्न एक चलती कार में आग लग गई। कार में बैठे यात्रियों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
Highlights Points
- दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी आग
- यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान
- आग में जलकर कार हुई खाक
पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार के इंजन के पास शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। उन्होंने बताया कि कार में एक महिला, दो बच्चे और ड्राइवर सवार थे।
राजमार्ग निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि राजमार्ग से गुजर रहे सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की वजह से सड़क पर जाम लग गया और क्रेन की मदद से गाड़ी को हटाए जाने के बाद यातायात सामान्य हुआ।
Keral Rape Case: आरोपी माँ ने प्रेमी से 7 साल की बेटी से दुष्कर्म के लिए उकसाया, अदालत ने सुनाई 40 साल सजा
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



