MP: इंदौर के फूड स्टॉल में लगी भीषण आग, दो घंटे बाद काबू पाया गया

Summary :

MP: शुक्रवार रात इंदौर के शक्कर बाजार में एक फास्ट फूड ज्वाइंट में भीषण आग लग गई, एक अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना के बारे में पता चलते ही फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया, फायर ब्रिगेड की तुरंत कार्रवाई के बाद कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने सफलतापूर्वक आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत…

Fire broke out in food stall

MP: शुक्रवार रात इंदौर के शक्कर बाजार में एक फास्ट फूड ज्वाइंट में भीषण आग लग गई, एक अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना के बारे में पता चलते ही फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया, फायर ब्रिगेड की तुरंत कार्रवाई के बाद कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने सफलतापूर्वक आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

  • इंदौर के शक्कर बाजार में एक फास्ट फूड ज्वाइंट में भीषण आग लग गई
  • फायर ब्रिगेड की तुरंत कार्रवाई के बाद 2 घंटों में आग पर काबू पा लिया गया
  • घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
  • आग के कहीं और फैलने से पहले उस पर काबू पा लिया गया

आग के ज्यादा फैलने से पहले काबू पाया गया

अधिकारी ने बताया कि आग के कहीं और फैलने से पहले उस पर काबू पा लिया गया, फास्ट फूड ज्वाइंट के आसपास की दो अन्य दुकानें और आसपास के आवासीय इलाकों को नुकसान होने से बचा लिया गया। रूप चंद पंडित, उप-निरीक्षक, फायर ब्रिगेड, ने बताया कि, शक्कर बाजार में स्थित एक चीनी फास्ट फूड स्टॉल में आग लग गई। आग पास में स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस तक फैल गई थी। जैसे ही हमें आग की सूचना मिली, हमने मौके पर टेंडर भेजे, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की दो टीमें समय पर मौके पर पहुंच गईं और दो घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। मोके पर पहुंची पुलिस आग लगने के मुख्य कारण का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News