Highlights:
- भाजपा के कमलेश शाह ने कांग्रेस के धीरन शाह से 3252 वोटों से हारे
- तीन बार के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने फिर मारी बाजी
- कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमरवाड़ा सीट पर था विधानसभा उपचुनाव
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे कमलेश शाह
उन्होंने बताया कि आठवें दौर की मतगणना समाप्त होने के बाद इनवती को 31,766 वोट मिले, जबकि शाह को 28,852 वोट मिले। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के देवरामन भलावी को 14,238 वोट मिले। तीन बार के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस साल 29 मार्च को भाजपा में शामिल होने के बाद अमरवाड़ा ( Amarwara ) में उपचुनाव जरूरी हो गया था। भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।
इससे पहले लोकसभा में भी हो चूका है भाजपा का खेला
छिंदवाड़ा जिले की इस सीट पर उपचुनाव सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठापूर्ण है, क्योंकि छिंदवाड़ा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ का गढ़ माना जाता था। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा से कांग्रेस जीती थी, लेकिन इस बार भाजपा के विवेक बंटी साहू ने नाथ के बेटे नकुल नाथ को हराकर छिंदवाड़ा लोकसभा सीट जीती।
अमरवाड़ा सीट पर जीजीपी ने 2003 में जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने नौ बार इस सीट पर जीत दर्ज की है। अमरवाड़ा में भाजपा 1972, 1990 और 2008 में विजयी हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



