एमपी उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने वायरल वीडियो पर दी सफाई, कांग्रेस पर लगाया साजिश रचने का आरोप

Summary :

देवड़ा ने बयान पर दी सफाई, कांग्रेस पर साजिश का आरोप

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने विवादास्पद बयान पर सफाई देते हुए कांग्रेस पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। भाजपा ने भी देवड़ा का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठ और सनसनी पर आधारित है।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर दिए गए अपने विवादास्पद बयान पर शुक्रवार को सफाई दी। अपने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए देवड़ा ने कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और उनकी भावना को गलत ढंग से दिखाया गया है।

कांग्रेस पर लगाया साजिश रचने का आरोप

देवड़ा ने कहा कि यह सब कांग्रेस की साजिश है। उन्होंने कहा, “मेरे शब्दों को गलत ढंग से पेश करना कांग्रेस की ओछी राजनीति का हिस्सा है। यह वही पार्टी है जो सेना के शौर्य और बलिदान पर भी राजनीति करने से नहीं चूकती।”उन्होंने कहा कि यह दलित समुदाय से होने के कारण भी उन्हें निशाना बनाने की एक कोशिश हो सकती है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी देवड़ा का समर्थन करते हुए कहा, “पूरा देश सेना और सैनिकों के चरणों में नतमस्तक है। देवड़ा के बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।”

अमित मालवीय ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न केवल पाकिस्तान को, बल्कि कांग्रेस को भी हिलाकर रख दिया है। कांग्रेस सिर्फ झूठ फैलाने और सनसनी पैदा करने की राजनीति कर रही है। जगदीश देवड़ा ने कहा है कि उन्होंने हमेशा सेना का सम्मान किया है और उनके बयान को गलत ढंग से पेश करना एक सोची-समझी साजिश है। भाजपा ने उपमुख्यमंत्री के समर्थन में मोर्चा संभाल लिया है और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक नीति याचिका पर सुनवाई से किया इंकार, कहा- हाईकोर्ट में पहले से मामले लंबित

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.