MP: भोपाल में लगातार बारिश का कहर जारी है। हालातों को देखते हुए कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुरैना में 12 सितंबर को कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी की गई है। वहीं, दमोह जिले में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के चलते 12 और 13 सितंबर को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा 6 से 12 तक के सभी विद्यालय पूर्ववत संचालित होंगे। साथ ही शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को समय पर विद्यालय में उपस्थित रहने और अन्य शैक्षिक गतिविधियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कई जगह जलभराव की समस्या
सिवनी शहर सहित पूरे जिले में पिछले कुछ घंटे से जारी भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। नदी नाले उफान पर हैं, स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। सिवनी शहर के तिलक वार्ड, लड्डैया मोहल्ला एवं विवेकानंद वार्ड मे अतिवर्षा के कारण सैकड़ों घरों मे पानी भर गया है। पानी मे फंसे लोगों का अन्य व्यक्तियों की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
मुरैना में कक्षा 1 से 8 तक की छुट्टी
वहीं, भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए आज यानी 12 सितंबर को आंगनवाड़ियों एवं कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों की छुट्टी रहेगी। मुरैना में बारिश से बिगड़े हालातों को देखते हुए कलेक्टर अंकित अस्थाना ने 12 सितंबर को जिले की समस्त आंगनबाडियों एवं कक्षा 1 से 8 के बच्चों के स्कूल की छुट्टी करने के आदेश जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं।
दमोह में 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल
दमोह जिले में लगातार बारिश से तमाम नदी-नाले उफान पर हैं, सभी ब्लॉक मुख्यालयों से सैकड़ों गांव का संपर्क टूटा हुआ है। हालात पर काबू पाने में में बचाव दल लगा हुए है। इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए 12 और 13 सितंबर को जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिला कलेक्टर सुधीर कोचर ने आदेश जारी करते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



