सरकार ने गुरुवार को कहा कि चीन की ईकॉमर्स कंपनी अलीबाबा और अमेरिकी कंपनी अमेजॉन की तर्ज पर सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के उत्पादों के लिए एक अलग पोर्टल शुरू करने का फैसला किया है जो एक महीने के अंदर काम करना शुरू कर देगा।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह विश्वास भी जताया कि इस पोर्टल के माध्यम से अगले दो साल में 10 लाख करोड़ का राजस्व अर्जित होगा और एमएसएमई क्षेत्र को अच्छा बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र के उद्योगों के उत्पादनों की बिक्री के लिए सरकार अलीबाबा और अमेजॉन की तर्ज पर एक विशेष पोर्टल शुरू करने जा रही है। यह पोर्टल एक महीने के अंदर शुरू हो जाएगा।
बाल यौन शोषण के मुकदमों के लिये जिलों में गठित हो विशेष कोर्ट, उच्चतम न्यायालय ने दिये आदेश
गडकरी ने कहा, ‘‘इस बारे में मैंने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी बात की है।’’ एमएसएमई क्षेत्र को दिये जाने वाले ऋणों के संदर्भ में गडकरी ने कहा कि इस क्षेत्र को बैंकों की ओर से मिलने वाला ऋण मार्च 2017 के अंत में 10.70 लाख करोड़ रुपये था जो मार्च 2019 में बढ़कर 14.97 लाख करोड़ रुपये हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



