मुलुंड में भरभराकर गिरा मेट्रो पिलर, 1 की मौत, 4 लोग घायल, आर्थिक सहायता का ऐलान

Summary :

Mulund Metro Pillar Collapse: मुंबई के मुलुंड इलाके में बड़ा हादसा हो गया जहां मेट्रो का कार्य जारी था तभी एक मेट्रो पिलर अचानक गिर गया जिसकी चपेट में कई वाहन आ गए और 4 लोग घायल हो गए है। बता दें कि यह हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे LBS रोड पर हुआ है जहां पिलर गिरने से कई वाहन दब गए है। इस हादसे में 1 व्यक्ति की भी मौत हो गई है और राज्य सरकार ने आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है। Mulund Metro Pillar Collapse महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई के मुलुंड…

Mulund Metro Pillar Collapse: मुंबई के मुलुंड इलाके में बड़ा हादसा हो गया जहां मेट्रो का कार्य जारी था तभी एक मेट्रो पिलर अचानक गिर गया जिसकी चपेट में कई वाहन आ गए और 4 लोग घायल हो गए है। बता दें कि यह हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे LBS रोड पर हुआ है जहां पिलर गिरने से कई वाहन दब गए है। इस हादसे में 1 व्यक्ति की भी मौत हो गई है और राज्य सरकार ने आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है।

Mulund Metro Pillar Collapse

Mulund Metro Pillar Collapse
Mulund Metro Pillar Collapse

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई के मुलुंड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो पीलर के गिरने पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है साथ ही जांच के आदेश भी दिए। राज्य सरकार मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Mumbai Metro Pillar Collapse

अधिकारियों ने बताया, मुंबई के मुलुंड में एलबीएस रोड पर एक एलिवेटेड मेट्रो रेल पुल की पैरापेट दीवार का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम चार अन्य घायल हो गए। यह हिस्सा एक गुजर रहे ऑटो-रिक्शा और एक कार पर जा गिरा। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब घटी जब लगभग 6×4 फीट की पैरापेट दीवार का एक हिस्सा एलिवेटेड संरचना से नीचे चल रहे वाहनों पर गिर गया। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में दहशत फैल गई और आपातकालीन सेवाओं को तुरंत हरकत में आना पड़ा।

Mumbai Metro Construction Mishap

Mulund Metro Pillar Collapse
Mulund Metro Pillar Collapse

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने कहा कि घटना में घायल हुए लोगों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। अधिकारियों ने मृतक की पहचान रामधन यादव के रूप में की है। घायलों में 45 वर्षीय राजकुमार इंद्रजीत यादव को गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य दो घायल व्यक्ति, 52 वर्षीय महेंद्र प्रताप यादव और 40 वर्षीय दीपा रुहिया की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ALSO READ: कानपुर की बोरी फैक्ट्री में हादसा, 150KG वजन का प्रेशर पार्ट गिरने से ऑपरेटर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।