Kanpur Factory Accident: कानपुर के सचेंडी के पंचमपुरवा स्थित झुनझुनवाला कंपाउंड में आज दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां हाईड्रोलिक प्रेशर मशीन को ऑपरेट कर रहे अवधेश कुमार पर मशीन का पार्ट गिर गया जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस भारी भरकम पार्ट गिरने के बाद अवधेश दब गया था। बता दें कि सुबह 6 बजे ऑपरेटर पर प्रेशर पार्ट टूटकर गिर गया था जिसको लेकर काफी हंगामा बढ़ गया है। परिजनों ने भी हंगामा शुरू कर दिया है और मालिक को मौके पर बुलाने की मांग की जा रही है।
Kanpur Factory Accident

इस घटना के बाद कर्मचारियों और परिजनों का आक्रोश बढ़ता गया है और सुपरवाइजर भी मौके से भाग गया। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि यह पार्ट कई दिनों से खराब था और सूचना देने के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया गया था। बताया जा रहा है कि इस पार्ट का वजन लगभग डेढ़ कुंतल तक था जिसके नीचे दबकर अवेधश की मौत हो गई। कर्मचारियों ने मशीन के पास शव को रखकर हंगामा किया और परिजनों ने भी मौके पर मालिक को बुलाने और मुआवजे की मांग कर रही है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराने की कोशिश जारी है।
Operator Death In Kanpur Factory

झुनझुनवाला कंपाउंड स्थित बोरी फैक्ट्री में इस दर्दनाक हादसे के बाद हंगामा शुरू हो गया है। बता दें कि अवधेश के पिता भी इसी फैक्ट्री में कार्य करते है और उनका कहना है कि वह कई वर्षो से यहीं काम करते है। 30 वर्षीय अवधेश कुमार पर गिरे पार्ट हटाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। वही पत्नी साधना देवी और तीन बच्चों समेत अपने परिवार के साथ रहते थे और उनके भाई का कहना कि अवधेश इसी बोरी फैक्ट्री में हाइड्रोलिक मशीन के ऑपरेटर का काम करते थे।
ALSO READ: मुलुंड में भरभराकर गिरा मेट्रो पिलर, कई वाहन दबे, 4 लोग घायल




















