छत्तीसगढ़ में ट्रक से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे, कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत

Summary :

Chhattisgarh CRPF Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें 4 कोबरा बटालियन के जवानों की मौत हो गई है वहीं एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया है। बता दें कि सभी जवान अपनी कार से जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे तभी खपरी रोड पर उनकी गाड़ी एक खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए और चार जवान की दर्दनाक मौत हो गई। इस भयावह हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे जवानो को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन…

Chhattisgarh CRPF Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें 4 कोबरा बटालियन के जवानों की मौत हो गई है वहीं एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया है। बता दें कि सभी जवान अपनी कार से जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे तभी खपरी रोड पर उनकी गाड़ी एक खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए और चार जवान की दर्दनाक मौत हो गई।

इस भयावह हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे जवानो को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कार के परखच्चे उड़ने के बाद गैस कटर की मदद से जवानों को बाहर निकालाया गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

Chhattisgarh CRPF Road Accident

Chhattisgarh CRPF Road Accident
Chhattisgarh CRPF Road Accident

छत्तीसगढ़ के धमतारी जिले में खपरी बाईपास के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन सीआरपीएफ कर्मियों और एक कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ जवान जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे तभी खपरी रोड पर उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। सिविल सर्जन अभिषेक टोंडर ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई और एक घायल जवान का इलाज चल रहा है।

Dhamtari Road Accident

Chhattisgarh CRPF Road Accident
Chhattisgarh CRPF Road Accident

सूचना मिली थी कि सीआरपीएफ के जवान जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे। धमतारी के पास खपरी रोड पर उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। कुल मिलाकर चार लोगों की मौत हुई है। एक जवान घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के प्रभाव से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय पुलिस और बचाव दल राहत कार्यों को करने के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ: ‘टूटी रीढ़ की हड्डी, कई गंभीर रूप से घायल…’, शादी की खुशियां पल भर में हुई नर्क! जब नाच रहे बारातियों के बीच काल बनकर घुसा ट्रक

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।