Babar Azam Talks about IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर काफी बातें हो रही हैं. इन दोनों की राइवलरी क्रिकेट जगत में काफी मशहूर है. दोनों ही टीमें 2026 टी20 विश्व कप के तहत आमने-सामने होगी. काफी विवादों के बाद ये मैच आयोजित होगा. जोकि श्रीलंका में स्थित कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने बड़ा बयान दिया है.
Babar Azam Talks about IND vs PAK Match: भारत-पाक मैच को लेकर बोले बाबर आजम

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार भारत बनाम पाकिस्तान मैच का रहेगा. 15 फरवरी को होने वाले इस मैच में दोनों टीमें अपना पूरा जोर लगाएंगी. दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर काफी दबाव रहने वाला है. हालांकि इससे निपटने के लिए पाकिस्तान के धुरंधर बैटर बाबर आजम ने तैयारी कर ली है. हाल ही में 31 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ अहम मुकाबले को लेकर बयान दिया. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की रणनीति भी उजागर की. बाबर ने अपने बयान में कहा,
“भारत और पाकिस्तान मैच में इंटेसिटी हमेशा काफी ज्यादा रहती है. इस मुकाबले पर दोनों देशों के फैंस के अलावा पूरी दुनिया की नजर रहती है. जिसके चलते ये एक अलग स्तर पर चला जाता है. उम्मीदें भी काफी बढ़ जाती हैं. मैं अबतक काफी मैचों का हिस्सा रहा हूं. हमने भी सीखा है कि जितना अपने आप को शांत रखेंगे, रिलैक्स रखेंगे, बाहर की बातें नहीं सुनेंगे उतना बेहतर रहेगा. जो अनुभव हमने किया है, वो हम अपने युवा खिलाड़ियों में बांटते हैं. उत्साह काफी रहता है लेकिन खुद को सरल व टेंशन फ्री रखना बेहद जरूरी है. “
पाकिस्तान को अपने स्टार खिलाड़ी से रहेंगी काफी उम्मीदें

भारत के खिलाफ पाकिस्तान यही उम्मीद करेगी की बाबर आजम का बल्ला चला. गौरतलब है कि वह अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं. जिनके पास हर तरह के शॉट मौजूद हैं. मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में खुद को ढालने की बाबर के पास काबिलियत मौजूद है.
T20 विश्व कप 2026 में अबतक बनाए हैं इतने रन

इस टी20 विश्व कप में बाबर आजम के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने दो मुकाबले खेले हैं. जिसकी दो पारियों में उन्होंने कुल 61 रन बनाए हैं. नीदरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 15 रन बनाने के बाद वह यूएसए के विरुद्ध 46 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे.
Read More: IND vs PAK मैच से पहले आया अभिषेक शर्मा की चोट पर अपडेट, इस शर्त पर खेलेंगे मुकाबला























