मुंबई पुलिस को बम विस्फोट की धमकी, मचा हड़कंप

Summary :

Mumbai Bomb Threat: मुंबई पुलिस को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 34 गाड़ियों में बम लगाए जाने की धमकी मिली है। ये धमकी व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से मिली है, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा यह मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि 34 गाड़ियों में बम लगाए गए हैं और 400 किलो आरडीएक्स के विस्फोट से पूरा मुंबई शहर हिल जाएगा। धमकी में क्या मिला? इस मैसेज में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी…

Mumbai Bomb Threat: मुंबई पुलिस को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 34 गाड़ियों में बम लगाए जाने की धमकी मिली है। ये धमकी व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से मिली है, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा यह मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि 34 गाड़ियों में बम लगाए गए हैं और 400 किलो आरडीएक्स के विस्फोट से पूरा मुंबई शहर हिल जाएगा।

धमकी में क्या मिला?

इस मैसेज में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं और इस विस्फोट से 1 करोड़ लोगों की जान जा सकती है। मुंबई पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस व्हाट्सएप नंबर से यह मैसेज भेजा गया, उसे ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया गया है।

Mumbai Police: पुलिस का बयान

Mumbai Bomb Threat
Mumbai Bomb Threat

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मुंबई पुलिस हमेशा अलर्ट पर रहती है और हमारी नजर हर चीज पर है। जनता को घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सब कुछ शांत है।” ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी दी गई है।

Iskcon Bomb Threat: इस्कॉन को भी मिली धमकी

Iskcon Bomb Threat
Iskcon Bomb Threat

22 अगस्त को मुंबई के गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। धमकी भरा ईमेल इस्कॉन मंदिर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया था। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और बम निरोधक टीम पहुंची और पूरे मंदिर परिसर की गहन जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई थी।

Hotel Bomb Threat: होटल को भी मिली धमकी

Hotel Bomb Threat
Hotel Bomb Threat

इससे पहले, ईमेल के जरिए मुंबई के एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मुंबई के वरली स्थित ‘फोर सीजन’ होटल को एक अज्ञात शख्स की ओर से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। होटल प्रशासन ने तुरंत मेल की जानकारी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी। ईमेल में तमिलनाडु पुलिस के लिए यूनियन बनाने की मांग की गई थी। ईमेल के जरिए 7 आईडीएक्स और आईईडी ब्लास्ट की धमकी दी गई थी, जिसमें ‘फोर सीजन’, मुंबई (होटल) के 3 वीआईपी रूम का जिक्र था।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।