मुंबई में मानसून अपना कहर बरपा रहा है। लगातार हो रही बारिश ने राजधानी मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सड़कों पर पानी भर गया है, गाड़ियों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की वजह से अंधेरी सबवे कई दिनों से बंद है। निचले इलाकों में घरों और दुकानों के अंदर पानी चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भारी बारिश हो सकती है, इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
सड़कों पर हुआ जलभराव
मुंबई में शनिवार रात से ही रुक-रूककर बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग ने आज के लिए दिन भर बारिश होना का अनुमान जताया है। मुंबई में सड़कों पर दो-दो फीट पानी भर गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बारिश और आंधी की वजह से कई हादसे भी हो रहे हैं, कहीं पेड़ टूट रहे हैं, कहीं पानी से भरे गड्ढों में लोग गिर रहे हैं। इस गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों को सतर्क रहने और बिना मतलब घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
#WATCH | रायगढ़, महाराष्ट्र: शहर में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
वीडियो मुंबई-गोवा हाइवे से है जहां जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही में समस्या हो रही है। pic.twitter.com/NQjX1aZgBv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
मुंबई में रेड अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने आज भी शहर के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने आज भारी बारिश के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान समुद्र में 4.19 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है। BMC ने लोगों को घरों से न निकलने की अपील की है। आपको बता दें कि मुंबई में पिछले 24 घंटे से कई इलाकों में 200 मिलीमीटर से अधिक तो कहीं 300 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई।
#WATCH | नवी मुंबई, महाराष्ट्र: नवी मुंबई के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई। pic.twitter.com/xEsEutfCeH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
BMC ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
मुंबई की मेयर रितु तावड़े हालात को काबू में करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि जलभराव या किसी भी परेशानी में लोगों को तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति या जलभराव के संकट में घबराने के बजाय तुरंत BMC के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करें, इसके जरिए चौबीसों घंटे मदद उपलब्ध कराई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




